किसानों के लिए सरकार ने की कॉल सेंटर की व्यवस्था : M-Kisan पोर्टल

दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। और हमारे यहां किसानों को लेकर बहुत सारी योजनाएं समय-समय पर चलाई जाती हैं।
कृषि एक सरकार की आय का भी मुख्य स्रोत है, इसीलिए भारतीय सरकार किसानों का पूर्ण रूप से सहयोग करती है। ऐसे ही एक किसानों के लिए और नई व्यवस्था की गई है। हम उसे अगर चाहे तो किसानों का कॉल सेंटर भी कह सकते हैं।

दोस्तों आज मैं आपको बताने जा रहा हूं, M-Kisan पोर्टल के बारे में M-Kisan पोर्टल ऐसा पोर्टल है, जहां किसानों को उनकी फसलों से जुड़ी उनके व्यापार से जुड़ी सारी जानकारी समय-समय पर ऑटोमेटिक दी जाती है। M-Kisan पोर्टल पर आपको अपना नंबर रजिस्टर्ड करना होता है, और नंबर रजिस्टर्ड करने के बाद आप मौसम की जानकारी, अपनी फसल की जानकारी या आप पशु पालन करते हैं। उसकी जानकारी मैसेज द्वारा या कॉल द्वारा मिलेगी। जैसा कि मैं आपको आज दिखाने वाला भी हूं, तो आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको अवश्य लाभ मिलने वाला है, अगर आप किसान हैं तब।

किसानों के लिए सरकार ने की कॉल सेंटर की व्यवस्था : M-Kisan पोर्टल
 M-Kisan पोर्टल

कैसे करें M-Kisan पोर्टल पर नंबर रजिस्टर ?


M-Kisan पोर्टल पर नंबर रजिस्टर्ड करने के लिए आपके पास दो माध्यम है। आप अपना नंबर साइट के माध्यम से भी रजिस्टर्ड कर सकते हैं, और दूसरा आप अपने फोन से एक मैसेज करके भी अपना नंबर रजिस्टर कर सकते हैं। सरकार ने किसानों को ध्यान में रखते हुए मैसेज से भी नंबर रजिस्टर करने का ऑप्शन रखा है। क्योंकि हमारे कई किसान भाई ऐसे हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है,या फिर वह चलाना नहीं जानते तो, वह अपने फोन से एक मैसेज करने के बाद अपने नंबर को M-Kisan पोर्टल के साथ जोड़ सकते हैं। और अपनी फसल से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं।
दोस्तों, मैं आपको नंबर रजिस्टर करने का पूरा प्रकरण बता देता हूं-

यह भी पढें :किसान जब चाहे 3 लाख तक लोन ले सकते हैं : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

Trick No-1 :

सबसे पहले आपको M-Kisan पोर्टल पर विजिट करना होगा। अगर आप वेबसाइट से नंबर लिंक करते हैं, तबआपको विजिट करने के बाद आपको होम पेज पर ही एसएमएस पंकजीरण का लिंक मिल जाएगा। जो मैंने आपको नीचे स्क्रीनशॉट में दिखा दिया है, आप वहां क्लिक करके अपने नंबर को  रजिस्टर करेंगे। 

जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे, तो फिर आपको एक नए पेज पर अपना नंबर डालने के लिए एक ब्लैंक बॉक्स मिल जाएगा। नंबर फिल करने के बाद आपको नीचे की ओर और भी जानकारी फिल करनी होगी। जिसमें आपको अपना पता और अपनी फसल से जुड़ी जानकारी फिल करनी होगी। फिल करने के बाद आपको सबमिट कर देना है, सबमिट करने के बाद  आपको कंफर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।


किसानों के लिए सरकार ने की कॉल सेंटर की व्यवस्था : M-Kisan पोर्टल
एसएमएस पंकजीरण

Trick No-2 :

जो किसान स्मार्टफोन नहीं रखते हैं, उनके लिए मैसेज का प्रावधान रखा गया है। वह केवल अपने फोन से मैसेज करके अपना नंबर पोर्टल पर पंजीकृत कर सकते हैं। और मैसेज द्वारा अपनी फसल की समय-समय पर जानकारी ले सकते हैं। मैसेज में उन्हें बड़े अंग्रेजी के अक्षरों में KISAAN REG लिखना होगा। और उसके बाद अपना नाम लिखना होगा। उसके बाद इसी तरह से अपनी स्टेट का नाम, और स्पेस देकर अपने जिला का नाम उसके बाद स्पेस देकर अपने ब्लॉक का नाम लिखना होगा। स्टेट जिला और ब्लॉक का पूरा नाम लिखने की कोई आवश्यकता नहीं है, केवल शुरू के तीन अक्षर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में लिखना है। मैसेज टाइप करने के बाद मैसेज को 51969 पर सेंड कर देना है। और रिप्लाई में आपको कंफर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।

Message Pattern :
KISAAN REG <NAME> <STATE NAME> <DIST. NAME> <BLOCK NAME> Send To 51969


M-Kisan पोर्टल से लाभ:


नंबर रजिस्टर्ड करने से आपको यह लाभ मिलने वाला है, कि कभी मौसम खराब होने पर आपको पहले ही आपके नंबर पर मैसेज द्वारा अपडेट मिल जाएगा, कि कब तक मौसम आपके क्षेत्र में खराब रहेगा। अगर आपने रवि फसल के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो रवि फसल को कब बोना चाहिए, कब उसमें किस समय कौन सी दवाई लगाई जाएगी,सारी जानकारी आपको मैसेज के द्वारा M-Kisan पोर्टल की तरफ से दे दी जाएगी। 

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए M-Kisan पोर्टल के अधिकारियों से बात करना चाहते हैं, तब आप 1800 -180-1551 पर भी आप कॉल कर सकते हैं। यह किसानों के लिए चलाया गया हेल्प लाइन नंबर है, जहां से आप अपनी खेती से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं। M-Kisan पोर्टल पर तुरंत विजिट करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। और अभी जाकर अपना नंबर रजिस्टर्ड कर सकते हैं।

M-Kisan पोर्टल पर तुरंत विजिट करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Post Office Me Khulbaye Saving Account Milega Bank Se Jyada Intrest



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !